नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को बड़ागांव स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई, नियमित चिकित्सा जांच, चारे की पर्याप्त उपलब्धता और गोवंशों के संरक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केयर टेकर ने चेयरमैन को वर्तमान व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
चेयरमैन ने शीघ्र ही आवश्यक सुधार कर गो आश्रय स्थल को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह, विमलेश कुमार,उमाशंकर चौहान आदि उपस्थित थे।