फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कस्तूरबा स्कूलों के निरीक्षण में मिली लापरवाही, दो जिला समन्वयकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के परिसर में बन रहे छात्रावास के निरीक्षण में खानापूर्ति पर दो जिला समन्वयकों को नोटिस दिया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा का निर्देश है कि जिला समन्वयकों को एक महीने में चार बार औचक निरीक्षण कर हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजना है। लापरवाही से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असर पड़ने के साथ ही प्रोजेक्ट को पूरा होने में देरी होने की संभावना है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर दो जिला समन्वयकों को नोटिस जारी किया गया है। जिले में रतनपुरा, कोपागंज, बड़रांव, मोहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चल रहा है। कोपागंज, बड़रांव, मोहम्मदाबाद गोहना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में नौवीं से 12वीं कक्षाओं में अध्ययनरत गरीब छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा के लिए हास्टल का निर्माण हो रहा है। इसमें कोपागंज, बड़रांव में हॉस्टल के निर्माण होने का दावा किया जा रहा है। जबकि मोहम्मदाबाद गोहना में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। निदेशालय से बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक, निर्माण के जिला समन्वयक को संयुक्त रूप से प्रति माह चार बार निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश था। लेकिन जिला समन्यवकों की ओर से रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही थी। शासन स्तर से हुई समीक्षा में पाया गया है कि प्रति माह संयुक्त रूप से निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिल रही है। निरीक्षण रिपोर्ट न भेजे जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। हॉस्टल के निर्माण में भी देरी हो रही है। ऐसे में जिला समन्वयकों को संयुक्त रूप से प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ भेजने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के लिए जिला समन्वयकों को दिशा निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें