शहादत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शहीदों की याद में मार्च निकाला। इंकलाबी कामगार यूनियन के तत्वावधान में सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से कलेक्ट्रेट तक एक विशाल हक इंसाफ मार्च निकाला गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज भी उठाई गई।
संगठन के अरविंद मूर्ति ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की कुर्बानी ने देश में क्रांति लाई। उन्होंने मरने से पहले ही कहा था कि देश को आजादी मिलेगी। क्रांति सिर्फ बंदूक से नहीं बल्कि विचारों के शान से आएगी। कहा कि आज देश में जो समस्याएं हैं, उनके प्रति लोगों को जागरूक होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
कहा कि जमीनों के सीलिंग एक्ट, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारों, मठों की संपत्तियों को जब्त करके उसका हित देश में लाए जाने की जरूरत है। कहा कि स्थानीय स्तर की जो भी समस्याएं हैं, आज
उन्हें लेकर संघर्ष करने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामभवन प्रसाद, मलखान सिंह, बृकेश सिंह, रामविलास भारती, सीताराम कुशवाहा, रामाश्रय यादव आदि शामिल रहे।
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक दक्षिणेश्वर मंदिर में हुई। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय सिंह, बबलू यादव, देवेंद्र राजभर, संजय विश्वकर्मा, अवधेश मौर्या, उमेश यादव, उत्सव राय, राजा राजभर, संजय राज आदि उपस्थित रहे। विहिप और बजरंग दल के कार्यालय पर श्रद्धांजलि
सभा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकृष्ण भारद्वाज,
रामाशीष राय, सुजीत कुमार सिंह, डा. आरआर सिंह, राजीव खन्ना, भोलू दुबे, राजेश भारद्वाज, भोला चौरसिया आदि शामिल रहे। महादेव सेना के तत्वावधान में शहीदों की याद में नगर कार्यालय पर
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालू यादव, राधेश्याम सिंह, जयकिशन सिंह, सुशील भारद्वाज, गोविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिपरीडीह बाजार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।