फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर जताई खुशी

विज्ञापन
इंदारा बाजार में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने जिले के विभिन्न  इलाकों में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


फतहपुर मंडाव :  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत मिलने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने मर्यादपुर बाजार में पटाखा फोड़कर खुशी मनाया। साथ ही एकदूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजू जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अबीर गुलाल उड़ाकर फूल माला पहनाकर खुशी मनाया। इस मौके पर भोला चौहान, वीरेंद्र मौर्य, राधेश्याम सिंह आदि रहे ।

रतनपुरा : भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमात्मा नंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।इस मौके पर राममिलन राजभर, आलोक सिंह, शिव बचन राजभर, शैलेश कुमार, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। घोसी : भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


इंदारा : भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत मिलने पर नृसिंह मौर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने जश्न मनाया मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें