फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एनडीए और इंडिया गठबंधन ने खोले पत्ते, बसपा पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। लोकसभा घोसी के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने- अपने उम्मीदवार उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अभी तक बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोले है, ऐसे में लोगों की निगाह बसपा पर टिकी हुई हैं। घोसी लोकसभा में अनुसूचित जाति के साथ मुस्लिम मतदाता बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस लिहाज से बसपा के उम्मीदवार को लेकर जनपद में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता देंं कि घोसी लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी से सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय एवं एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी सुभासपा के डॉ. अरविंद राजभर के चुनावी मैदान में आने के बाद क्षेत्र के मतदाताओं सहित सभी की निगाहें बसपा प्रत्याशी पर टीकी हुई हैं। पिछले चुनाव में बसपा के अतुल राय ने सपा के साथ गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। एकतरफा मुकाबले में अतुल राय ने जीत दर्ज की थी। बसपा की चुप्पी ने सबके दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। जिन दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह मैदान में उतरकर लोगों के बीच जाने लगे है। बसपा के प्रत्याशी को लेकर अनेक प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें