तमसा नदी के किनारे एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया और प्रकृति की रक्षा कैसे करें इस बारे में बताया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत नगर के तमसा तट स्थित हनुमान घाट पर डीसीएसके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने साफ सफाई कर नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स घाट की स्वच्छता करते हुए वहां के निवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। एनवायरमेंट फ्रेंडली संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने कर्मचारियों को सफाई के प्रति दिशा निर्देश दिया।
घाट के किनारे शैलेंद्र प्रताप और एनसीसी प्रभारी सूर्य भूषण द्विवेदी के साथ एक पौधे का रोपण करके ट्री गार्ड लगवाया। सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश ने अपने कर्मचारियों को पौधे की देखरेख एवं घाट की स्वच्छता के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
पर्यावरणविद शैलेंद्र प्रताप, रामविलास यादव और एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह कार्य नगरवासियों के लिए प्रेरणा का पर्याय है। जन जागरूकता और दिन प्रतिदिन के व्यवहार में पर्यावरण के अनुरूप सकारात्मक परिवर्तन हमारे परिवेश को नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बेहतर भूमिका अदा करेगा।