फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच भक्तों ने की कात्यायनी देवी की आराधना

विज्ञापन
नवरात्र के छठवें दिन सजा माँ कात्यायनी का दरबार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के छठवें दिन बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिरों में कात्यायनी देवी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालु कतार में लगेे रहे। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर मेें गूंजता रहा। वहीं, घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारे से गूंजते रहे। नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने मां दुर्गा दुर्गा के छठवें स्वरुप षष्टम कात्यायनी की आराधना की। नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नावरियल, चुनरी के साथ मां कात्यायनी देवी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के छठवें अवतार की पूजा की। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालुओं का सारा कष्ट दूर हो जा रहा था। कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था। कतार में खड़े श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते रहे। उधर, इससे पूर्व की गई खरीदारी के चलते नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, रौजा, सिंधी कालोनी, चौक, गोला बाजार सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें