फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

244 कनेक्शन की जांच, बिजली चोरी पर 30 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
चिरैयाकोट बाजार मे थाना तिराहा पर बिजली चेकिंग करते बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रदीप सिंह कुशव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग का चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नगर क्षेत्र में ही विभागीय अधिकारियों ने 242 कनेक्शनों की जांच की। बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करते मिले 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। एक्सईएन सुबोध कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के अरदौना, अदरी, बुनकर कालोनी, इमिलिया, रौजा, मदनपुरा, औरंगाबाद, भुजौटी में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 244 कनेक्शन की जांच की। बकाया राशि का भुगतान न करने पर 80 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी करने वाले 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। जबकि 29 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाने और 30 नए कनेक्शन देने के साथ 7 लाख रुपये का राजस्व वसूला। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के थाना तिराहा और अहीयाचक मुहल्ला में अभियान चलाया। टीम ने बिल बकाया होने पर पांच उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ 70 लोगों से 2 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व वसूला। टीम ने इस दौरान 100 से ज्यादा कनेेेक्शनों की जांच की। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने ताजोपुर गांव और मझउवा मुहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 30 लोगों का कनेक्शन की जांच करते हुए बकाया राशि पर 16 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। जबकि एक लाख 25 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें