फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज सात केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 2025-26 में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। 18 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नवोदय विद्यालय से दो आब्जर्वर नजर रखेंगे। सचल दस्ता परीक्षा केंद्राें का चक्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। प्रवेश परीक्षा में 3704 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में 80 सीटें हैं। छठी कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलता है। 2025-26 में छठी कक्षा में दाखिले के लिए 18 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक परीक्षा केंद्रों एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और नवोदय विद्यालय से दो आब्जर्वर परीक्षा पर नजर रखेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहेगा। इस बाबत नवोदय प्रवेश परीक्षा के संयोजक चंद्रभूषण पांडेय का कहना है कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें