फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 124 स्कूलों में परख नेशनल अचीवमेंट सर्वे आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग, मदरसा से संचालित स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए जिले के 124 स्कूलों में आयोजित परख नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

सर्वे को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक विद्यालय पर सीबीएसई से एक-एक आब्जर्बर और डायट से एक फिल्ड इंवेस्टिगेटर की तैनाती की जाएगी। जिलास्तरीय अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेंगे।
सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए शासन की तरफ से चार दिसंबर को जिले के 124 स्कूलों में परख नेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। तीसरी, छठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रश्न हल करने के लिए 90 मिनट और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 120 मिनट निर्धारित है। सर्वे को नकलविहीन कराने के लिए 124 आब्जर्वर और डायट से 180 फील्ड इंवेस्टिगेटर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीबीएसई के जिला समन्वयक, डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। सर्वे के दौरान तकनीकी समस्या का समाधान कराने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रुम में तीन डायट प्रवक्ता सहित कर्मचारियों की तैनाती होगी।
नोडल अधिकारी और डायट प्रवक्ता डॉ. संदीप राय का कहना है कि चार दिसंबर को 124 विद्यालयों में आयोजित होने वाले परख नेशनल अचीवमेंट सर्वे को हर हाल में नकलविहीन कराया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें