फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट रहने से राष्ट्र होगा सशक्त : आर्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के दरगाह स्थित रामलीला मंचन स्थल पर बुधवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आर्यम ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संगठन शक्ति और संस्कारों में निहित है। जागरूक होकर एकजुट रहने से ही राष्ट्र सशक्त और सुरक्षित बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही सकारात्मक सोच के साथ संगठित रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर जोर दिया। कथावाचिका मानस मंदाकिनी डॉ. रागिनी मिश्रा ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। कहा कि सनातन नित्य नूतन होने के साथ पुरातन भी है और भारत देवभूमि है, जिसे समाप्त करना किसी के बस की बात नहीं है। महंत रामकिशोर दास ने कहा कि भारत का हिंदू समाज अब पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए एकजुट हो रहा है। एकता में ही बल है और समाज को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है।सम्मेलन की अध्यक्षता कमलाकांत उपाध्याय, संचालन अनिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, सुनील गुप्त, प्रेम शंकर राय, श्रीकांत पांडेय, हरिओम शर्मा, हरिवंश मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें