फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान ः महिलाओं को बताए उनके अधिकार

विज्ञापन
नारी शक्ति अभियान के क्रम में जिला होम्योपैथिक अस्पताल के बाहर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में मौ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत अलग अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को उनके हक और सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। जिला अस्पताल में होम्योपैथ अस्पताल में मौजूद बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिला मरीजों को डॉ. नम्रता श्रीवास्तव और डॉ. सरिता ने संबोधित किया। बोले किसी भी अन्याय को सहने से अपराधियों के मनोबल को बल मिलता है। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन और अन्य कानूनी जानकारी दी गई। इसीक्रम में मऊ जंक्शन पर आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्चना उपाध्याय द्वारा मेरी सहेली कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में सवार महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधित जारी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ मेरी सहेली जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताकर उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। इसीक्रम में नगर के चकरापाजी प्राइमरी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाजसेवी नुपूर अग्रवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पांडेय और शिक्षिका इंदू यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ती अभियान के बारे में जानकारी देते हुए किसी विपरित परिस्थिति में मदद के लिए जारी शासन की हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। घोसी संवाददाता के अनुसार धरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मीना मंच द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकालकर व महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जन जागरूकता के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अखिलेश सिंह ने कहा कि समाज में फैले असुरक्षा की भावनाओं के कारण महिलाएं व बालिकाएं सशंकित व सहमी हुई हैं। हमें इसी डर को समाप्त करना होगा। क्योंकि पुरुष-स्त्री दोनों को बराबर का अधिकार है इसलिए इस लड़ाई को दोनों को मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें