रदहां ब्लाक के बगली पिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में द
- फोटो : MAU
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के बगली पिजड़ा स्थित श्री रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश सिंह ने दीप जलाकर किया। 100 मीटर की दौड़ में शनि सिंह विजेता रही। लंबी कूद और चक्र प्रक्षेप तथा भाला फेंक में भी शनि सिंह विजेता बनी। वहीं गोला फेंक में नंदिनी सिंह विजेता रही। इसके अलावा कबड्डी, रस्सी कूद, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होती है। इससे शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। वहीं डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है तो शारीरिक विकास का साधन खेल है। इससे बच्चों में स्नेह और मित्रता का भाव जागृत होता है। इस मौके पर रमेश कुमार, बालमुकुंद, दीपक परासर, अरविंद कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।