फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धूमधाम से मनाया नंद उत्सव, श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के तिघरा गांव के पंचदेव मंदिर तिघरा धाम के मंदिर परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ और संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार की देर शाम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। देवरिया से पधारे कथावाचक जगतगुरु स्वामी रामानुजाचार्या ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मकथा का रसपान कराया। श्रीकृष्ण जन्म पर नंद बाबा की खुशी का वृतांत सुनाया। भगवान का जन्म होते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल किशोर सिंह, समाजसेवी रामनक्षत्र पांडेय, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, सुजित कुमार सिंह ने कथा शुरू होने से पहले और बाद में आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें