फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से नाम गायब मतदान से वंचित

Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में सब कुछ ठीक होने के  प्रशासन के लाख दावे के बावजूद दर्जनों गांवों में मतदाताओं का नाम लिस्ट से गायब मिले।  वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा देने का दावा करने वाले गांव के प्रधान  प्रत्याशियों को मतदान से वंचित रहने वाले वोटरों का कोपभाजन होना पडा़।  लिस्ट में नाम न होने के चलते सैकड़ों महिलाओं को बैरंग वापस घर भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कई गांवों की वोटर लिस्ट  में खामियां उजागर हुईं। कई गांवों में वोटरों का नाम लिस्ट से गायब होने के चलते बैरंग वापस लौटना पड़ा।


क्षेत्र के हाफिजपुर, नरौनी, गालिबपुर, नसोपुर, चालिसंवा, करहां,  देवलास, खुशामदपुर आदि गांवों की वोटर लिस्ट में खामियां पाई गईं।


पैदल चलकर मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद मतदान अधिकारियों द्वारा वोटर लिस्ट में नाम न होने की सूचना पर लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओें का नाम  मतदाता सूची में दर्ज करा देने के दावे के बाद भी नाम न होने पर उन्हें  मतदाताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें