फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा

Fri, 01 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नमाज
विज्ञापन
रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। शहर में कुल 59 एवं जनपद के 391 स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन



नगर के प्रमुख मस्जिदों दारूल ओलूम, नई ईदगाह मस्जिद पहाड़पुरा, शाही कटरा मस्जिद, पुरानी मस्जिद औरंगाबाद, लबे दरिया, मुस्लिम इंटर कालेज के समीप की मस्जिद, नई मस्जिद अलेहदीश सहित, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर हजारों की संख्या में नमाजी अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान नमाजियों ने दुआख्वानी की। भीड़ का आलम यह रहा कि सैकड़ों की संख्या में नमाजी सड़क पर ही चटाई बिछाकर नमाज अदा किए।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में संबंधित मौलवी के नेतृत्व में नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह ताला से कौम की भलाई के लिए दुआख्वानी की। सरसेना संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट के मत्वाना मोहल्ला, रोडवेज, बेड़वा मोहल्ला, कोट, जामामस्जिद, ईदगाह आदि मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। मौलाना अक्ख्तर और मौलाना अकरम ने मस्जिदों में कराई।
विज्ञापन



फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार को 34 मस्जिदों पर रमजान महीने के आखिरी जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई इस  मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहा। फतहपुर के जामामस्जिद  प्रांगढ़ में इमाम हाफिज मुर्जीरहमान ने नमाज पढ़ाया, इसी क्रम में ढिलई  फिरोजपुर, चांदपुर, रामपुर सहित 34 मस्जिदों पर नमाज पढ़ी गई।


रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही पूरी हो चुकी थी। जगह-जगह शांति कमेटी की बैठक के साथ अलविदा की नमाज एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन दो घंटा पहले ही पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के नेतृत्व में सक्रिय हो गया। दक्षिणटोला थाने में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, शहर कोतवाली, सरायलखंसी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ने मानिटरिंग की।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें