फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों और मंदिरों में पूजे गए नागदेवता

विज्ञापन
नगर के सर्वेश्वरी मुक्तिधाम स्थित बाबा देहलुदासअखाड़े पर नागपंचमी पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रति? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में नागपंचमी का पर्व मंगलवार को पारंपरिक ढंग से उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने दूध और लावे के साथ शिवालायों और मंदिरो में नाग देवता की पूजा की। उधर, कुछ क्षेत्रों में लगे मेले का लोगों ने आनंद उठाया तो वहीं अखाड़ों में कुश्ती और दंगल का मजा भी लिया। नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी शिवमंदिर, मठिया टोला शिवाला, सहादतपुरा शिवमंदिर, नागाबाबा कुटी, हनुमानघाट, दशई पोखरा और शीतला माता धाम सहित विभिन्न मंदिरों पर भक्तों ने नागदेवता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। रानीपुर: क्षेत्र के खुरहट, ब्राह्मणपुरा, काझा, मिर्जापुर, रानीपुर, पलिगढ़, बड़ार, पलिगढ़, अमारी, अमरहट, बकरी सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी मनाई गई। परंपरागत खेलों की धूम रही। बढ़ुआगोदाम: क्षेत्र के ताजोपुर, डुमरांव, बहरीपुर, पनियरा, महलीपुर, इमिलियाडीह में नागपंचमी हर्षोल्लास के साथ मनी। मुहम्मदाबादगोहना: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। गुरादरी धाम पर पूजन-अर्चन के लिए भीड़ रही। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बोझी बाजार: नागपंचमी पर बेलभद्रपुर, रामपुर, पिउवांताल, टेघना, टकटेहुआं, रामपुर, बड़रांव, कुड़हनी, खिजिरपुर आदि गांवों में उल्लास का माहौल रहा। कोपागंज: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नाग पंचमी पर कुश्ती, दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचीन गौरी शंकर मंदिर परिसर में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। भोला पहलवान, सलमान पहलवान, राम प्रवेश पहलवान, इम्तियाज पहलवान ने दावपेंच दिखाए। इस दौरानआयोजक अशोक पहलवान, डब्लू पहलवान, दयालु पहलवान आदि मौजूद रहे। दोहरीघाट :कस्बा स्थित नटबीर बाबा के स्थान पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय ने फीता काटकर पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहली कुश्ती गजनी तथा रमेश के बीच हुई। जिसमे गजनी ने सांतवे मिनट मे प्रतिद्वंद्वी को चित कर इनाम जीता। इसी तरह 18 जोड़ी पहलवानों ने दाव पेच आजमाए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिलोकी सोनकर, पूर्व चेयरमैन अशोक साहू, शिवकुमार जायसवाल, विजय कुमार, राममिलन चौरसिया, मुनीम सोनकर, जितेंद्र सोनकर, अनिल सोनकर आदि शामिल रहे।

नागपंचमी पर्व पर नगर के ब्रह्मस्थान स्थित शिवमंदिर पर पूजन अर्चन करतीं महिलाएं।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें