फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भवन में संचालित होगा नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एक साल के अंदर ही नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर का कार्यालय खुद के भवन में संचालित होगा। पंचायत के गठन के समय से ही कई जमीनों का चयन किया गया था। तकनीकी पेंच के चलते मामला फंसा रहा। एक साल बाद अब कोटवा मार्ग के पास सात मंडा जमीन खरीदी गई। इसी भूमि पर 1.24 करोड़ की लागत से कार्यालय भवन निर्माण सीएनडीएस कार्यदायी संस्था करा रही है। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर का गठन 2019 में हुआ था। नवंबर 2020 में कामकाज शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की तरफ से यहां पर भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी वर्ष नगर पंचायत का चुनाव भी कराया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि चुनाव से पहले इसको तैयार करा लिया जाए। निर्माण स्थल के पास ही दोनों तरफ पिच मार्ग है। इससे कार्यालय तक बड़े वाहनों की आवाजाही बेहतर तरीके से हो सकेगी। नगर पंचायत में पहली बार चुनाव कराने के लिए वार्डो के गठन का काम भी चल रहा है।प्रशासन इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि एक करोड़ 24 लाख की लागत से नगर पंचायत कार्यालय के भवन का निर्माण काराया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है, एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें