फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर पालिका बेहतर तो श्रम विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं वेंडर्स के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नगर पालिका मऊ की ओर से योजना के तहत सबसे अधिक कनेक्शन कराया जाना पाया गया। जबकि श्रम विभाग, परिवहन विभाग सहित दूसरे विभाग की स्थिति बेहतर नहीं मिली। इस पर डीएम ने इन विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अलावा ग्राम्य विकास विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति अपेक्षाकृत बेहतर मिली। वहीं जिला पूर्ति, बेसिक, माध्यमिक, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, परिवहन, कृषि, सहकारिता, एनआरएलएम, औषधि, मंडी, व्यापार कर, श्रम विभाग की स्थिति बेहद खराब मिलने पर डीएम ने 30 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पहले बैठक के दौरान बताया गया कि 2025 में 1857 आवेदन मिले, जिसके सापेक्ष वेंडर्स की ओर से मात्र 489 कनेक्शन ही पूरा मिला। इसको लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त वेंडर्स को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा संपूर्ण समाधान, थाना दिवस पर तहसीलों पर आने वाले लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक करने की बात कही। इसके अलावा निकायों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों के माध्यम से इस योजना के प्रचार की बात कही। इस दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें