फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सईदी रोड बनाने के लिए नगर पालिका ने रेलवे से मांगा अनापत्ति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा नगर के बीच बीच से गुजरी सईदी रोड के निर्माण की मांग को लेकर रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की है। उम्मीद है कि रेलवे इसे मंजूरी दे सकता है। उधर नपा का दावा है मंजूरी मिलते ही एक माह के अंदर इस सड़क को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जिससे यहां आरसीसी सड़क बनाई जा सके। उधर मानसून सत्र शुरू होने के बाद भी इस सड़क को बनाना तो दूर इसमें बने गड्ढे को भरने की कयावद तक नहीं हुई है, ऐसे में कई दिन की बारिश में यह तालाब बनेगा।
विज्ञापन

2022 में नगर पालिका ने रेलवे से विशेष अनुबंध कर 600 मीटर वाले सईदी मार्ग पर 1.34 करोड़ से बनाया था। पांच साल की गारंटी थी, लेकिन यह दो साल के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गई। इस मार्ग की समस्या को अमर उजाला द्वारा दो साल पहले 1.34 करोड़ बनी 600 मीटर सड़क बनी तालाब शीर्षक से प्रकाशित किया था।
जिसके बाद मामले को सपा सांसद राजीव राय ने संसद में रेल मंत्री के समक्ष उठाया था। बावजूद इस सड़क को लेकर अब तक कोई कवायद नहीं हुई है। उधर इस मामले को लेकर अब नपाध्यक्ष अरशद जमाल का कहना है कि रेलवे द्वारा बनी यह सड़क को नगर पालिका द्वारा बनाने को लेकर रेलवे से इस सड़क को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की है। इसको लेकर रेलवे से अनुमति मिलने की संभावना है। बताया कि रेलवे द्वारा अनुमति मिलने के बाद नगर पालिका द्वारा इसको लेकर बजट बनाया जाएगा। बताया कि यह कार्य एक माह के अंदर होगा, जिसके बाद नगर पालिका द्वारा बदहाल इस सड़क को बनाने की कवायद शुरू करेगा।
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाता है यह मार्ग : सईदी रोड की चौड़ाई काफी कम होने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत होती थी। लेकिन अब ऑटो, कार आदि जैसे हल्के वाहन काफी आसानी से मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे से निकल सकते हैं। इस मार्ग के शुरू होने के बाद बाल निकेतन क्राॅसिंग सहित मुख्य बाजार में जाम की समस्या समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें