फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई डोली चढ चल सेवकवा घरवा

Tue, 04 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
अमिला में देवी जागरण में कृष्ण सुदामा की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
स्थानीय क़स्बे के ठाकुरद्वारा परिसर में मां काली मंदिर समिति के तत्वावधान में नवरात्रि आराधना के क्रम में सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत देेेवी गीतों पर पूरी  रात श्रोता भाव विभोर होते रहे। समापन माँ काली व  माँ भवानी की आरती के साथ हुआ।
विज्ञापन



शुभारंभ मां काली के विधिविधान से पूजन  अर्चन  के साथ पुरोहित चंद्रसेन पाण्डेय ने  कराया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरण टीम के मनोज तिवारी ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने सुनाया - लेके हथवा कटारी, होके शेरवा सवारी, मइया हमें  न विसराईं चाहे लाख भगत मिल जायं। इसके  बाद उनकी प्रस्तुति हर माँ मांगे बेटा श्रवण की तरह ,हर भाभी  मांगे देवर लक्ष्मन की तरह पर  उन्हें खूब वाहवाही मिली। सोनी सिंघानिया ने ' निबिया की डाली मइया झुलेली झुलुवा कि झूलि  झूलि न......, ' शेर पर सवार मईया ओढ़े चुनरी......,की भक्तिभावपूर्ण गीत से श्रोता विभोर रहे। संदीप गुप्ता , मंटू  गुप्ता, मनीष गुप्ता, अवधेश कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, पूर्व चेयरमैन अजय  कुमार, राजा राम सोनकर, धर्मवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें