फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुस्लिम मतदाताओं ने लगाया वोट न डालने देने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर दोपहर दो बजे तक सब कुछ सामान्य रहा। दोपहर तीन बजे कोपागंज ब्लाक के बूथ संख्या 74,75,76,77 फतेहपुर ताल नरजा पर 40 से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे फजल खान, रैकुल बसर, मुहम्मद करलाज, हाजिर रियाज, रहीम, कनीज फातिमा, लाल मुहम्मद, अजीमु़द्दीन आदि का आरोप था कि वह और बाकी मतदाता मतदान करने पहुंचे। आधार कार्ड होने के बाद भी मतदान नहीं करने दिया गया। इतना ही नहीं उनका आधार कार्ड कोई क्षेत्राधिकारी लेकर चले गए। इस संबंध में सीओ घोसी शीतलाप्रसाद पांडेय ने ऐसी किसी घटना से इन्कार करते हुए आधार कार्ड ले जाने की बात से अनभिज्ञता जताई।
कोपागंज थाना के बूथ 396 उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदारा मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को जमा होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों को खदेड़ा गया। फिर से जमा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें