फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गाजीपुर में सड़क हादसे में मऊ निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी के पास मंगलवार की दोपहर एक बजे के करीब फोरलेन पर दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया।
विज्ञापन


मृतक सत्यम कुमार विश्वकर्मा (24) पुत्र रविंद्र विश्वकर्मा शहर कोतवाली के हकीकतपूरा राज पैलेस का निवासी था। वह अपनी बहन सलोनी के साथ किसी काम से गाजीपुर गया हुआ था। घर लौटने के दौरान मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी के पास सामने से आ रही बेकाबू बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहींं दूसरी बाइक पर सवार मरदह थाना क्षेत्र के मटेंहू गांव निवासी नागेश्वर राजभर (15) और उसका साथी विश्वनाथ यादव (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय नागेश्वर किसी काम से घर से मरदह जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें