फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर हुई थी विनोद की हत्या

Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चिरैयाकोट बाजार में बीते 22 मार्च को दिन दहाड़े हुई आटो मोबाइल कारोबारी की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर मामले का खुलासा किया। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि यादव व्यापारी विनोद सेठ की हत्या के अलावा अन्य कई हत्या और लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

\

 पुलिस ने दावा किया कि आरोपी के पास से तमंचा के साथ कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी रवि ने बताया कि 22 मार्च की घटना में उसके साथ धर्मेंद्र सिंह और जयेंद्र यादव भी शामिल थे। बताया कि विनोद सेठ को रंगदारी की रकम गाजीपुर पेशी पर गए गिरोह के सदस्य लालू यादव को देने के लिए धर्मेंद्र ने कहा था। लेकिन विनोद उनकी बातों को अनसुना कर रुपये नहीं दिए। इस पर वे उन्हें मौत के घाट उतारे। 


 एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बीते 22 मार्च 2016 को चिरैयाकोट बाजार में ऑटोमोबाइन कारोबारी विनोद सेठ की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान इस मामले में रवि यादव का नाम प्रकाश में आया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि पुलिस को सफलता 25 मई 2016 को मिली। इस दौरान पुलिस टीम ने रवि को दीवानी कचहरी के पास से धर दबोचा । पूछताछ के दौरान रवि यादव ने व्यापारी की हत्या की घटना को स्वीकारा, साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने व्यापारी की हत्या में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया।


एएसपी ने बताया गिरफ्तार रवि यादव चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कटघर कयाम गांव का है। उसके फरार रहने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में रवि ने बताया कि 22 मार्च की घटना में उसके साथ धर्मेंद्र सिंह और जयेंद्र यादव भी शामिल थे। इसके अलावा बीते 18 मई 2015 को पांच लाख  रुपये रंगदारी न देने पर वे और उसके साथी  विनोद सेठ के शो रूम पर फायरिंग की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें