फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी में दिखा कानून का खौफ: गले में तख्ती डालकर हत्यारोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 11 Jun 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mau News : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार को एक अपराधी में कानून का खौफ दिखा। हत्या के आरोपी जिस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था, उसने पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया।  
विज्ञापन
हत्यारोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में मंगलवार की दोपहर एक अजीब वाकया सामने आया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मलिन बस्ती निवासी एक हत्यारोपी जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, वह गले में तख्ती डालकर खुद पुलिस के पास पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मामला कुछ साल पहले का है जब हत्यारोपी अपनी भाभी की घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


हत्यारा अपने गले में एक तख्ती को लगा रखा था, जिस पर लिखा था कि मेरा नाम सोनू साहनी, पिता का नाम यमुना राम निषाद, मोहल्ला मलिन बस्ती भीटी थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ का रहने वाला हूं। हत्या के मामले में ढाई वर्ष से फरार हूं, मेरे ऊपर इनाम घोषित है स्वेच्छा से थाना में हाजिर होने आया हूं। मेरे परिवार का कोई अहित न हो। 

बता दें की हत्या के आरोपी की पत्नी रेलवे में नौकरी करती है। हत्यारोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था जो अभी जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें