जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा ने मुन्ना दूबे का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ साथ सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।
इस दौरान पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीराम सोनकर ने कहा की आने वाला काल खंड भाजपा कार्यकर्ताओं का है। पार्टी का प्रत्येक वो कार्यकर्ता जो राष्ट्रभक्ति के भाव को लेकर समाज की सेवा में अपने आप को अग्रणी रखता है। उस कार्यकर्ता का सम्मन पार्टी हर हाल में करेगी। कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि मुन्ना दूबे को जो सम्मान मिला है।
इससे जिले के कार्यकर्ताओं का मान स्वाभिमान बढ़ा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मुन्ना दूबे के नेतृत्व में जिले में रेलवे में व्याप्त कमियों को आपस में मिलकर हल किया जाएगा। मुन्ना दूबे ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिम्मेदारी बखूबी निभाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रुप से संतोष कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, यादवेंद्र सिंह, प्रहलाद वर्मा, स्वतंत्र सिंह, रमेश सोनकर, आनंद सिंह, रामप्रवेश राजभर आदि मौजूद रहे।