मऊ। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर शनिवार को नगर पालिका ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया।सैनिटाइजेशन अभियान के तहत नगर के भीटी चौराहे से नगर की बाजारों, मुख्य मार्गों समेत विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन से सैनिटाइज किया गया। कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु नगर पालिका द्वारा नगर को सैनेटाइज करने का कार्य निरंतर जारी है। इस दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर को कोरोना से मुक्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है और कोरोना को हराने के लिये वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है, इसलिये बिना किसी अफवाहों में आये। अपने एवं अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सालिम अंसारी आदि के इलावा पालिका सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।