नगर विकास मंत्री एके शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने पालिका परिवार के साथ केक काटकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर 64 सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इससे अन्य सफाई मित्रों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान सभासदों को 64-64 पौधे भी वितरित किए गए।
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के जन्मदिवस पर पालिका सभागार में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह को नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल और अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर इंद्रदेव भारती, अब्दुस्सलाम आदि शामिल रहे।