फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर के रोडवेज पर गरजा पालिका प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को गर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रोडवेज के दोनों तरफ से दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाया गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

नगरपालिका की तरफ से नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह के नेतृत्व में रोडवेज की तरफ से नगर पालिका का बुलडोजर न सिर्फ गरजा बल्कि लोगों के अतिक्रमण को तहस-नहस भी कर दिया। नगरपालिका कर्मचारियों ने रोडवेज के आसपास अतिक्रमण हटवाया गया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें