फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गैंगस्टर मामले में मुख्तार की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गैंगस्टर एक्ट के मामलों में बुधवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। मामले में साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। प्रभारी विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए ने मामले में 8 नवंबर की तिथि नियत किया। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के चलते प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने मामले में 8 नवंबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें