फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्तार अंसारी की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में सोमवार को राम सिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या के मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने मामले में अगली पेशी के लिए चार अप्रैल की तिथि नियत की। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है ।अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की विवेचना कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित की। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। मामले मे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने मामले मे अगली सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तिथि नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें