फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा प्रकरण और विधायक निधि के मामले में मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की कोर्ट में वृहस्पतिवार को बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी फर्जी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में हुई। एसीजेएम ने मामले में अगली पेशी के लिए 8 जून की तिथि नियत की। अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया। उक्त मामले में बृहस्पतिवार को एसीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। इसमें आरोप तय होना है। दूसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने दोनों मामलों में आरोप पर बहस के लिए समय की मांग की एसीजेएम/एमपी एमएलए ने मामले में अगली पेशी के लिए 8 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें