फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों पर डबल बुलडोजर चलाना चाहती है सरकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूरे प्रदेश में चल रहे राशन कार्ड के सरेंडर और वसूली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।धरने को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार गरीबों पर डबल बुलडोजर चलाना चाहती है जो उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय गरीबों को राशन दे करके अब उसे ब्याज सहित वसूलने का खड़ यंत्र कर रही है। यह सरकार गरीबों को देखकर घृणा महसूस करती है और गरीबों को हर तरह से मिटाने का प्रयास कर रही है ।परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता यह होने नहीं देंगे। सरकार राशन बांट रही थी परंतु वह अपने अधिकार का दुरुपयोग करके राशन कार्ड को सरेंडर करने की बात कह रही है और उनसे दिए गए अनाज को ब्याज सहित वसूलने की रणनीति पर काम कर रही है । उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह सरकार हिटलर के नक्शे कदम पर चलते हुए गरीबों को खत्म करना चाहती है। यह गरीबी को नहीं गरीबों को खत्म करने पर अपना कार्य कर रही है लेकिन हम हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दमनकारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और समय आने पर पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।धरने में मधुसूदन त्रिपाठी, अकरम प्रीमियर,रमन पांडेय,रवि खंडेलवाल,ख्वाजा असलम गुड्डू,पूजा राय, त्रिभुवन भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें