फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि और असलहा मामले मे मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधायक निधि के गबन और फर्जी असलहा प्रकरण के मामले में बांदा जेल मे बंद मुख्तार अंसारी की पेशी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। एसीजेएम/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने विधायक निधि के मामले में 10 अगस्त और असलहा मामले में 17 अगस्त की तिथि नियत कीा। पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। विधायक निधि के दुरूपयोग के मामले में दर्ज मुकदमे मे मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। मामले मे आरोप तय होना है। मुख्तार अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर उन्हें आरोप से मुक्त करने की मांग की मामले में बहस पूरी नहीं हो सकी। एसीजेएम ने अगली सुनवाई के लिए10 अगस्त की तिथि नियत की। दूसरा मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा मामले में हुई। एसीजेएम ने मामले में अगली पेशी के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें