पुलिस ने मंगलवार को पूरे आजमगढ़ जिले में जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान बीते पांच वर्षों में चिन्हित किए गए शूटरों की तलाश की गई। जहानागंज पुलिस ने एक शूटर को पकड़ा और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ और क्षेत्रों में भी शूटरों को उठाए जाने की चर्चा है। पुलिस की इस कवायद को उमेश पाल हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। शुरू से ही आशंका जताई जा रही है कि प्रयागराज की घटना को अंजाम देने वाले शूटर आजमगढ़ जिले के हो सकते हैं।
पुलिस ने मंगलवार को मुख्तार गैंग के शूटर हरिकेश यादव निवासी जहानागंज को किया। वह माफिया मुख्तार के प्रमुख साथी श्यामबाबू पासी का मुख्य सहयोगी रहा है। 2014 को तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला मजदूर हत्याकांड में आरोपी। 2020 में उस पर गैंगस्टर भी लगा गया है। वर्तमान में वह जिला बदर था। इसके बाद भी जिले की सीमा में रह रहा था।