फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राम सिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या तथा गैंगस्टर एक्ट के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। प्रभारी विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट पुष्पेंद्र सिंह ने मामले में बहस के लिए सात और गैंगस्टर एक्ट के मामले में साक्ष्य के लिए15 सितंबर की तिथि तय की। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। पत्रावली मे बहस होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें