फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट खुलते ही गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर नगर के ब्राह्मणटोला निवासी बाबा बिहारी दास मंदिर में स्थापित प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को नगर के ब्राह्मणटोला स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान गणेश प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित की गई। पट खुलते ही गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने लड्डू, पुष्प, धूप, दीप आदि सामग्री से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना को भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर गणपति महाराज की महिमा का गुणगान किया।देवा के देव गणपति महाराज को रिझाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें