फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी, विधायक निधि का है मामला

Thu, 02 Feb 2023 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। मामले मे साक्ष्य की कार्यवाही होनी है। लेकिन कोई गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। एसीजेएम एमपी एवं एमएलए श्वेता चौधरी ने मामले में 15 फरवरी की तिथि तय की।
मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक निधि के मामले में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। मामले मे साक्ष्य की कार्यवाही होनी है। लेकिन कोई गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। एसीजेएम एमपी एवं एमएलए श्वेता चौधरी ने मामले में 15 फरवरी की तिथि तय की।
विज्ञापन

मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को वादी मुकदमा निरीक्षक रामसिंह की जिरह होनी थी। लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। एसीजेएम एमपी एवं एमएलए श्वेता चौधरी ने साक्ष्य के लिए 15 फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें