इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। साक्षी मुमताज कोर्ट में उपस्थित हुआ। उसका बयान दर्ज हुआ। मुख्तार अंंसारी और अन्य आरोपियों के अधिवक्ताओं ने जिरह की। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए 9 अगस्त की तिथि तय की। असलहा मामले में दर्ज एफआईआर को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
मामला विशेष न्यायाधीश एमपी /एमएलए कोर्ट के न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें अभियोजन की ओर से प्रार्थना पत्र देकर निरीक्षक निहाल नंदन को साक्षी के रूप में तलब किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश ने मामले में 9 अगस्त की तिथि तय की।