फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 अनीशा और 200 मीटर दौड़ में मुकेश अव्वल

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा मेला मैदान पर युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को इंदारा स्थित रामलीला मैदान पर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें, कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, बालीबाल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर नेहाल उद्दीन, वहीं 200 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम और द्वितीय स्थान पर चंद्रकेश और 100 मीटर एवं 400 मीटर बालिका दौड़ में अनीशा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी में विजेता टीम लीलारी भरौली एवं उपविजेता महुआर की टीम रही। वॉलीबॉल में विजेता करीमाबाद तथा उपविजेता इंदारा की टीम रही। लंबी कूद में मुकेश प्रथम नेहाल उद्दीन द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान जुबेर अहमद ने किया। युवा कल्याण अधिकारी मनबोध सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर बरकत अली, धनंजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, फैजुल हसन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें