फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची मुहम्मदाबाद गोहना एकादश

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के टाउन इंटर कालेज के मैदान अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना एकादश ने प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ को 106 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला टाउन क्रिकेट क्लब से होगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना एकादश ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 250 रन बनाए। टीम की तरफ से कुंवर शिवम सिंह ने शानदार 99 और धनंजय यादव ने 90 रनों की भागीदारी की। प्रतीक एकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गामा यादव ने तीन जबकि निगम और कृष्णा ने दो दो विकेट चटकाए। जीत के लिए 251 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी प्रतीक एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरता रहा। मात्र 19 ओवरों में ही प्रतीक एकेडमी की पूरी टीम 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतीक की तरफ से जीशान ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि हर्षित और यशराज ने क्रमश: 22 और 21 रनों का योगदान किया। मुहम्मदाबाद गोहना एकादश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनंजय यादव ने पांच और अखंड ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। टाउन क्रिकेट क्लब पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकबला सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें