मधुबन। तहसील के पांती रोड स्थित खेल मैदान में जारी जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के छठवें दिन सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। जिसमें मुुबारक और खैराबाद की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मुबारकपुर की टीम ने खैराबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित खेल मैदान पर समाजसेवी स्व. राजेश जायसवाल की स्मृति में जारी फुटबाल प्रतियोगिता में छठवें दिन मुबारकपुर तथा खैराबाद की टीम के बीच सेमीफाइनल के लिए मैच खेला गया। दोनों टीम के कांटे के मुकाबले के बीच मुबारकपुर 3-2 से विजयी रही। इससे पहले फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर समिति के आयोजक प्रशांत जायसवाल, संजीव व डॉ. नासिर अली आदि मौजूद रहे ।