मऊ। कोरोना संक्रमण काल में जिला अस्पताल में व्याप्त संसाधनों की कमी को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि ने अपने तरफ से अस्पताल में रोगियों की सुविधा का सामन मुहैया कराया। साथ ही साथ सीएमएस को पत्र लिखकर पूछा अस्पताल में और किन सामानों की आवश्यकता है। जिसकी आपूर्ति वो करें, ताकि मरीजों और उनके तिमारदारों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
जिला अस्पताल में वैसे भी रोगियों की सुविधा का अभाव है, लेकिन कोरोना संक्रमण काल में ये कमियां उजागर हो गई। इसको देखते हुए सांसद घोसी अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने बुधवार को जिला अस्पताल में स्ट्रेचर, व्हील चेयर, पल्स आक्सीमीटर, इंफ़्रारेड थर्मामीटर और सैनेटाइजर स्टैंड सहित अन्य मरीजों के उपयोग के सामानों को भेट किया।
सांसद ने प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि ये सामान व्यक्तिगत खर्च पर जिला अस्पताल को उपलब्ध कराया गया है। इसमें पांच स्ट्रेचर, पांच व्हीलचेयर, सेनेटाइजर स्टैंड के साथ साथ पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर के आलावा अन्य छोटे उपकरण है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीजों में ऑक्सीजन लेवल की कमी पाई जा रही है। उस अवस्था में मरीजों का बिना स्ट्रेचर और बिना व्हील चेअर के पैदल चल के जाना उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल मेें जिन संसाधनों की कमी है उसकी सूची मांगा है। ताकि समय से उपलब्ध कराया जा सके।