फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने मदरसा को दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में घोसी लोकसभा सांसद अतुल राय ने आम लोगों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।सांसद अतुल राय ने इस महामारी काल में एक जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी के मायने बदल दिए हैं। इसी के तहत कोतवाली अंतर्गत सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने शाही कटरा स्थित मदरसा जामिया मिफ्ताहुल उलूम को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि यह बेजार वक्त जनप्रतिनिधियों के लिए अपनी संवेदनशीलता दिखाने का नहीं है। अपनी नैतिक जिम्मेदारी सरकार पर थोपने का नहीं है। निलंबित निधि के बहाने अपनी नैतिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का नहीं है। जाने अनजाने में अपने को बेजार बताकर क्षेत्र से लापता होने का नहीं है। इस बात का एहसास सांसद अतुल राय को है। यही वजह है कि सांसद अतुल राय के अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की हिफाजत,जरूरतों को लेकर फिक्रमंद हैं।सांसद के निर्देशन में उनकी पैरामेडिकल टीम हर गांव- हर मुहल्ला पहुंच कर चिकित्सकीय मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, राजविजय, राजीव सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें