फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने शुरू कराई मुफ्त टेली मेडिसिन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी सांसद अतुल राय ने कोरोना संक्रमण के दौर में अपने निजी संसाधन से गरीब मरीजों के लिए मुफ्त टेली मेडिसिन सुवधिंा शुरू कराई है। डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में मुफ्त दवा भिजवाने के लिए पैरामेडिकल टीम लगाई है। टीम ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर से ऑक्सीजन और तापमान का स्तर मापेंगे।
विज्ञापन

सांसद अतुुल राय ने अपने लेटर हेड पर जारी वक्तव्य में बताया कि सांसद निधि सस्पेंड होने के कारण वे चाहकर भी कुछ बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने निजी संसाधन से टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की है। इसके लिए 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेगा। डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को घर जाकर पैरामेडिकल टीम मुफ्त में दवा देगी और ऑक्सीजन तथा तापमान मापेगी।
चिकित्सकों के पैनल में डॉ. हरी ओम एमडी पूर्वाह्न आठ से पूर्वाह्न नौ बजे तक, डॉ. अखिल एमडी पूर्वाह्न नौ बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक, डॉ. पंकज सिंह एमडी पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक, डॉ. एके सिंह एमएस पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक उपलब्ध होगें। इसके अलावा डॉ. डीपी सिंह फिजिशियन अपराह्न 12:30 बजे से 1:45 बजे, डॉ. सुशील फिजिशियन 1:45बजे से तीन बजे तक, डॉ. प्रत्युष एमएस अपराह्न तीन बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक, डॉ. अर्चना अपराह्न 4:30 बजे से अपराह्न छह बजे तक, डॉ. साकेत एमडी अपराह्न छह बजे से अपराह्न सात बजे तक, डॉ. पवन एमडी अपराह्न सात बजे से रात आठ बजे तक टेली मेडिसिन सुविधा का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर 8400005570 तथा 8543003300 पर संपर्क कर लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें