दोहरीघाट ब्लॉक के धनौली रामपुर में सांसद निधि से हुए इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण करते सांसद रा
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव में सांसद निधि से 19.21 लाख की लागत से बनी चार सौ मीटर इंटरलाकिंग सड़क का सपा सांसद राजीव राय ने रविवार को लोकार्पण किया। ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार राय के प्रस्ताव पर सड़क बनी है। घोसी से सपा सांसद राजीव राय का इब्राहिमाबाद में ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद राजीव राय ने कहा कि तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में पार्टी की सभी सीटों पर जीत होगी। जमीरा चौराडीह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रजनीकांत मौर्य के छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अजय यादव आंसू, प्रभात राय, मुन्ना यादव, अन्द्रिका यादव, लालबाबू सोनकर, हरिशंकर उपस्थित थे।