सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों रविवार को गोरखपुर से एलटी ग्रेड का पेपर देकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घोसी नगर क्षेत्र के नदवासराय मोड़ के समीप तेज रफ्तार डीसीएम की बाइक से टक्कर हो गई।
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज नदवासराय मोड़ के समीप रविवार की देर शाम एक बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक और सवार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान गाजीपुर जनपद के मोहम्मदपुर कासिमाबाद निवासी अभिषेक मिश्रा (28) पुत्र रामशंकर मिश्रा और मोहम्मद रिजवान पुत्र गुच्छन हुसैन से रूप में हुई। दोनों रविवार को गोरखपुर से एलटी ग्रेड का पेपर देकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घोसी नगर क्षेत्र के नदवासराय मोड़ के समीप तेज रफ्तार डीसीएम की बाइक से टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से बाइक चालक अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक के पीछे बैठे मोहम्मद रिजवान को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर नहीं मिली है।