फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर लगे हैंडपंप में उतरा करेंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के नई बस्ती दुबारी निवासी 20 वर्षीय युवक हैंडपंप में लगे मोटर में करेंट उतरने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी अरविंद चौहान (20) पुत्र लाली चौहान रविवार की सुबह लगभग 11 बजे घर के बाहर हैंडपंप में लगे टुल्लूपंप को चालू कर नहाना चाहा। लेकिन पानी ना आने से वो मोटर लगे हैंडपंप को चलाने गया। इस दौरान प्रवाहित हो रहे हैंडपंप को छूते ही गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में लेकर फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अरविंद चौहान पांच भाईयों एंव दो बहनों में सबसे छोटा भाई था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें