फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पाकर मां के छलक पड़े आंसू

विज्ञापन
दोहरीघाट में बच्चा का अपहरण का पुलिस लाइन में खुलासा करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अपने बच्च? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट कसबे के निवासी तीन साल के बच्चे का अपहरण सोमवार को घर के पास से ही हो गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर सक्रिय हो गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अनुराग आर्य ने सीओ अभिनव न कन्नौजिया और एसओ को निर्देश दिया कि अविलंब बच्चे को खोज निकालें।एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही अपहृत बालक को पुलिस ने गोंठा के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की झोपडी से बरामद कर लिया। बच्चे को पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। एएसपी एसके श्रीवास्दोतव ने बताया कि दोहरीघाट कसबे के निवासी दिल पसंद के तीन साल के बेटे आयुष को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को गोंठा के पास एक ईंट भट्ठे से बरामद कर लिया। उस बच्चे को भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला अपहृत कर ले गई थी। पुलिस ने अपहर्ता महिला परमिला पत्नी दुर्गा माझी को गिरफ्तार कर लिया। परमिला बिहार के नालंदा जिले के इस्माईलपुर थाने के पैठना गांव की निवासी है। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें