फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीनी विवाद में मां पुत्र को पीटा, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बनाफा में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने मां और पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार की देर शाम दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बनाफा निवासी लोरिक और महेंद्र का आपस में जमीनी विवाद चलता है। विवादित जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर बुधवार की सुबह महेंद्र और उसके पुत्र काजू सहित कुछ अज्ञात लोगों ने लोरिक की पत्नी सरस्वती और पुत्र राम आशीष को गाली देने लगे। मना करने पर दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें